Wednesday, October 7, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL मुख्यालय में मंथन: कोयला डिस्पैच से सुरक्षित खनन तक, महाप्रबंधकों को...

SECL मुख्यालय में मंथन: कोयला डिस्पैच से सुरक्षित खनन तक, महाप्रबंधकों को मिले अहम निर्देश

बारिश के दौरान खनन गतिविधियों में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए निर्बाध और सुरक्षित खनन संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

बिलासपुर। IndustrialPunch : साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर में 5 अक्टूबर 2026 को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) हरीश दुहन की अध्यक्षता में महाप्रबंधकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोयला डिस्पैच, उत्पादन, उत्पादकता और सुरक्षित खनन संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।

बैठक में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/संचालन) रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) नृपेंद्र नाथ उपस्थित रहे। SECL मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी बैठक में सहभागिता की। वहीं, कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधकों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में हिस्सा लिया।

अधिकतम कोयला डिस्पैच और उत्पादन पर फोकस

बैठक में कोयले के अधिकतम प्रेषण (डिस्पैच) तथा उपलब्ध कोयला भंडार के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने उत्पादन एवं उत्पादकता की स्थिति की समीक्षा की और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने पर चर्चा की।

Advertisement

बारिश के दौरान खनन गतिविधियों में आने वाली चुनौतियों को देखते हुए निर्बाध और सुरक्षित खनन संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन एवं परिचालन से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने और उत्पादन लक्ष्यों की दिशा में प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया गया।

SECL में LACP और SUGAM पोर्टल लॉन्च

बैठक के दौरान CMD हरीश दुहन ने SECL की दो महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों Land Asset Calculation Portal (LACP) और SUGAM – Scrap Utilisation Governance Analysis & Monitoring पोर्टल का शुभारंभ किया।

LACP के माध्यम से SECL में भूमि एवं परिसंपत्तियों से संबंधित मुआवजा प्रक्रिया के लिए डिजिटल वर्कफ्लो उपलब्ध कराया जाएगा। इससे परिसंपत्ति मुआवजा गणना और उसके प्रसंस्करण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

वहीं, SUGAM पोर्टल के जरिए स्क्रैप प्रबंधन, उसके उपयोग तथा इससे जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और विश्लेषण को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्क्रैप के प्रभावी प्रबंधन और बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना है।

उत्पादन के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता

बैठक में SECL के विभिन्न क्षेत्रों की परिचालन स्थिति की समीक्षा के दौरान उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के साथ सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। खासकर वर्षा के दौरान खदानों में सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान