कोरबा। IndustrialPunch : दक्षिण पूर्वी कोयला क्षेत्र लिमिटेड (एसईसीएल), कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 20 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों (PAPs) को रोजगार नियुक्ति आदेश वितरित किए गए।
इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया का स्मार्ट माइनिंग की ओर बड़ा कदम, AI और ऑटोमेशन से बदलेगा खनन का तरीका
इनमें ग्राम रिस्दी के 19 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों तथा ग्राम पाली के 01 परियोजना प्रभावित व्यक्ति को नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया।
नियुक्ति आदेशों का वितरण परियोजना प्रभावित परिवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा एसईसीएल द्वारा किए गए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन संबंधी दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसे भी पढ़ें: कोयला मंत्री रेड्डी ने जारी किया संदेश, कामगारों के कल्याण और बोनस को लेकर यह कहा
एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र परियोजना प्रभावित परिवारों को नियमानुसार पात्रता के आधार पर उनके हक एवं लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









