Advertisement

एसईसीएल (SECL) कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत मानिकपुर उपक्षेत्र ने 30 मार्च, 2026 को 5.25 मिलियन टन (MT) कोयला उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व प्राप्त कर एक गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित किया है।

उल्लेखनीय है कि मानिकपुर उपक्षेत्र ने सभी प्रतिकूल परिस्थितियों एवं चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए लगातार 12वें वर्ष कोयला उत्पादन लक्ष्य को समय से पूर्व प्राप्त कर अपनी सुदृढ़ कार्य संस्कृति, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय दिया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महाप्रबंधक (खनन) जे. एकम्बरम ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों एवं समर्पित श्रमिकों के अथक परिश्रम, निष्ठा एवं समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने सभी ट्रेड यूनियनों, काउंसिल एवं एसोसिएशनों के अमूल्य सहयोग के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस सफलता में महिला कार्यबल एवं सुरक्षा विभाग की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिनकी सतर्कता, प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयासों ने लक्ष्य प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया।

Advertisement

प्रबंधन ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल संगठन की कार्यदक्षता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रतीक है, बल्कि एक सशक्त, उज्ज्वल एवं आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा भी प्रदान करती है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

 

 

Advertisement