Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL ने IPO की तैयारी में बढ़ाया बड़ा कदम: ‘SECL IPO Due...

SECL ने IPO की तैयारी में बढ़ाया बड़ा कदम: ‘SECL IPO Due Diligence Portal’ लॉन्च

डिजिटल पोर्टल से IPO दस्तावेज़ों का होगा केंद्रीकृत प्रबंधन, पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन पर रहेगा फोकस

Advertisement

बिलासपुर, 9 जुलाई। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अपने प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारियों को गति देते हुए “SECL IPO Due Diligence Portal” का शुभारंभ किया है। SECL मुख्यालय, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री हरीश दुहन ने पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें: SECL में टूटी परंपरा, अब महिला कर्मचारी संभालेंगी डंपर और शॉवेल की कमान

इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

IPO प्रक्रिया को बनाएगा अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित

Advertisement

SECL द्वारा विकसित यह डिजिटल पोर्टल IPO प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज़ों और सूचनाओं के संग्रह, प्रबंधन, समन्वय और निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत (Centralized) प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों से आवश्यक दस्तावेज़ समय पर प्राप्त कर उन्हें व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराना है, जिससे IPO की तैयारियों में गति और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

Physical और Virtual Data Room का होगा बेहतर प्रबंधन

पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों से प्राप्त दस्तावेज़ों को Physical Data Room (PDR) और Virtual Data Room (VDR) में सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराया जाएगा। इससे IPO प्रक्रिया से जुड़े Book Running Lead Managers (BRLMs) और Domestic Legal Counsel को आवश्यक दस्तावेज़ों की समीक्षा समय पर करने में सुविधा मिलेगी।

शीर्ष नेतृत्व करेगा निगरानी

कंपनी के अनुसार यह पोर्टल SECL के शीर्ष प्रबंधन के मार्गदर्शन और सतत निगरानी में संचालित होगा। इससे IPO से संबंधित सभी गतिविधियों का बेहतर समन्वय, दस्तावेज़ों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें: SECL ने रचा नया कीर्तिमान, आकलन वर्ष 2024-25 में 5 खदानों को मिली प्रतिष्ठित 5- Star रेटिंग

IPO की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर

विशेषज्ञों का मानना है कि “SECL IPO Due Diligence Portal” का शुभारंभ कंपनी की IPO यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से दस्तावेज़ी प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाकर SECL अपने IPO की तैयारियों को तेज़ी से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट