बिलासपुर। महिला सशक्तिकरण और कार्यस्थल पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने ऐतिहासिक पहल की है। कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट धारा शक्ति’ के तहत पहली बार महिला कर्मचारियों को हेवी अर्थ मूविंग मशीन (HEMM) ऑपरेटर के रूप में तैयार करने का अभियान शुरू किया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये महिला कर्मचारी डंपर, शॉवेल और अन्य भारी खनन मशीनों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इसे भी पढ़ें: SECL ने रचा नया कीर्तिमान, आकलन वर्ष 2024-25 में 5 खदानों को मिली प्रतिष्ठित 5- Star रेटिंग
SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) हरीश दुहन के मार्गदर्शन में संचालित इस कार्यक्रम के लिए कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों से कैटेगरी-I की 10वीं या उससे अधिक शिक्षित महिला कर्मचारियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 6 जुलाई को गेवरा क्षेत्र में हुआ, जहां प्रतिभागियों का पारंपरिक साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
6 से 18 जुलाई तक चलने वाले 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अत्याधुनिक सिम्युलेटर की सहायता से डंपर, शॉवेल और अन्य HEMM के सुरक्षित एवं कुशल संचालन का तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें खदानों में परिचालन संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है।
इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 10 : HEMM मशीनों के पार्ट्स की चोरी, करोड़ों की मशीनों पर चोरों की नजर क्यों?
SECL के इतिहास में यह अपनी तरह की पहली पहल है। अब तक भारी खनन मशीनों का संचालन मुख्य रूप से पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जाता रहा है, लेकिन ‘प्रोजेक्ट धारा शक्ति’ इस परंपरा को बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
महिला प्रतिभागियों के चयन और उन्हें इस नई भूमिका के लिए प्रेरित करने में महाप्रबंधक (मानव संसाधन), बिलासपुर सुश्री सुजाता रानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने अपनी टीम के साथ प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इसे भी पढ़ें: CMPF पर 7.6% ब्याज दर का आदेश जारी, BOT बैठक में विरोध के बावजूद जारी हुआ नोटिफिकेशन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा, स्टाफ ऑफिसर श्रीमती सुधा बी. शिंदे सहित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









