Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL ने रचा नया कीर्तिमान, आकलन वर्ष 2024-25 में 5 खदानों को...

SECL ने रचा नया कीर्तिमान, आकलन वर्ष 2024-25 में 5 खदानों को मिली प्रतिष्ठित 5- Star रेटिंग

चार भूमिगत और एक ओपनकास्ट खदान को मिला सर्वोच्च सम्मान, सुरक्षा, सतत खनन और पर्यावरणीय उत्कृष्टता का राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रमाण

Advertisement

बिलासपुर, 9 July (IndustrialPunch Desk) : SECLने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय की प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग में शानदार उपलब्धि हासिल की है। कंपनी की पांच खदानों को 5-स्टार रेटिंग मिली है। इनमें चार भूमिगत (UG) और एक ओपनकास्ट (OCP) खदान शामिल हैं। यह उपलब्धि सुरक्षित, वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल खनन के क्षेत्र में SECL की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें: ओपनकास्ट कोयला खदानों की स्टार रेटिंग जारी: 35 खदानों को 5 Star, 49 खदानें 1-Star या नो-स्टार श्रेणी में

क्या है 5-स्टार रेटिंग?

कोयला मंत्रालय द्वारा हर वर्ष कोयला एवं लिग्नाइट खदानों का मूल्यांकन स्टार रेटिंग प्रणाली के तहत किया जाता है। इसमें खदानों का आकलन निम्न प्रमुख मानकों पर किया जाता है :

Advertisement
  • खदान सुरक्षा (Mine Safety)
  • पर्यावरण संरक्षण
  • सतत एवं वैज्ञानिक खनन
  • भूमि पुनर्वास एवं हरित विकास
  • जल संरक्षण
  • उत्पादन दक्षता
  • श्रमिक कल्याण
  • सामुदायिक विकास (CSR)
  • नियामकीय अनुपालन

इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खदानों को 5-स्टार रेटिंग प्रदान की जाती है, जो देश में खनन क्षेत्र का सर्वोच्च गुणवत्ता प्रमाणन माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: भूमिगत कोयला खदानों की स्टार रेटिंग : 16 खदानों को मिला 5 Star दर्जा

5- स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली खदानों का संक्षिप्त परिचय

1. बंगवार UG Mine : सोहागपुर क्षेत्र की यह भूमिगत खदान आधुनिक तकनीकों के साथ सुरक्षित कोयला उत्पादन के लिए जानी जाती है। यहां सुरक्षा मानकों, वेंटिलेशन प्रणाली और पर्यावरणीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

2. खैराहा UG Mine : खैराहा भूमिगत खदान ने लगातार बेहतर सुरक्षा, उत्पादन दक्षता और पर्यावरणीय अनुपालन के कारण 5-स्टार रेटिंग प्राप्त की। इससे पहले भी यह खदान स्टार रेटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी है।

3. बेहराबांध UG Mine : जोहिला क्षेत्र स्थित यह खदान सुरक्षित संचालन, श्रमिक कल्याण और वैज्ञानिक खनन तकनीकों के लिए पहचानी जाती है। आधुनिक प्रबंधन प्रणाली ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया।

4. विजय वेस्ट UG Mine : हसदेव क्षेत्र की विजय वेस्ट भूमिगत खदान ने उत्पादन, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार रेटिंग हासिल की। पिछले वर्षों में इस खदान ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार किया है।

5. जगन्नाथपुर OCP : कोरबा क्षेत्र की जगन्नाथपुर ओपनकास्ट परियोजना ने पर्यावरण संरक्षण, ओवरबर्डन प्रबंधन, हरित विकास, जल संरक्षण तथा सुरक्षित उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यह SECL की एकमात्र ओपनकास्ट खदान है जिसे इस वर्ष 5-स्टार रेटिंग मिली।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट