LPG Price Hike : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (Commercial LPG price) बढ़ाए गए हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं।

IOCL की वेबसाइट पर LPG सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया गया है और बदली हुई कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो गई है। इससे पहले 1 नवंबर को भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी।

  • राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1755.50 रुपए की जगह अब 1796.50 रुपए में मिलेगा।
  • कोलकाता में इसकी कीमत 1885.50 रुपए से बढ़ाकर 1908.00 रुपए कर दी गई है।
  • मुंबई में एक कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1728.00 की जगह 1749,00 रुपए हो गया है।
  • चेन्नई में यह 1942.00 की जगह 1968.50 रुपए का मिलेगा।
  • Website Designing