दूल्हा नशे में निकाह करने पहुंचा, दुल्हन ने कहा – कबूल नहीं… और बैरंग लौटा दी बारात

मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया का है। यहां कंचन मैरिज गार्डन में 7 नवंबर को मुस्कान शेख का निकाह था। इंदौर से दानिश शेख बारात की आई थी। बारात में दूल्हे समेत कई लोग नशे की हालत में थे।

मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया का है। यहां कंचन मैरिज गार्डन में 7 नवंबर को मुस्कान शेख का निकाह था। इंदौर से दानिश शेख बारात की आई थी। बारात में दूल्हे समेत कई लोग नशे की हालत में थे। जब इसकी जानकारी दुल्हन को लगी तो, उससे निकाह करने से इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में दो प्रमुख राजमार्गों को चार लेन करने की आधारशिला रखीं

मुस्कान ने बताया कि दूल्हा नशे में था। उसे दो-तीन लोग पकड़कर लाए थे। मैंने घर वालों को बताया तो उन्होंने भी मेरे फैसले में साथ दिया। जब आलिम साहब ने मुझसे पूछा क्या, आपको यह निकाह कबूल है, तो मैंने साफ मना कर दिया। मुझे यह निकाह कबूल नहीं है।

मुस्कान के मामा इरशाद अली ने बताया कि दूल्हा इतने नशे में था कि उससे चलते भी नहीं बन रहा था। उसे दो तीन लोग पकड़ कर ला रहे थे। छोटा भाई और पिता भी नशे में थे। सभी ने शराब पी रखी थी। मुस्कान ने एक दम सही फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें : इस बैंक के ग्राहकों को मुफ्त में मिलेगा 2 लाख रुपये का फायदा, जानिए इसके लिए आपको क्या करना होगा!

सुठालिया थाना प्रभारीराम कुमार रधुवंशी ने बताया कि पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की है। उनके साहसी निर्णय पर हौसला बढ़ाया है। इस प्रकार के फैसले से समाज को नया संदेश मिलेगा। साथ ही गलत काम करने वालों को हिदायत मिलेगी। दोनों पक्षों द्वारा अब तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर, शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो वैधानिक रूप से कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

साभार : दैनिक भास्कर

  • Website Designing