Advertisement

कोरबा, 08 जुलाई। एसईसीएल कर्मचारी की पत्नी और 21 साल की बेटी की हत्या का खुलासा कुछ घंटों में ही हो गया। कर्मी के 19 साल के बेटे ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है।

कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में कार्यरत आरके दास आवासीय परिसर आदर्शनगर स्थित डीएमक्यू आवास में रहते हैं। आज सुबह की शिफ्ट में वे ड्यूटी निकल गए थे। इसी बीच उनकी पत्नी लक्ष्मी दास (50) एवं बेटी आंचल (21) की धारदार हथियार से हत्या कर लाश बाथरूम में डाल दी गई। आरके दास को इसकी जानकारी तब लगी जब वे डेढ़ बजे करीब घर लौटे।

डबल मर्डर की खबर लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंच गए। पुलिस के घटना स्थल पर आने के कुछ देर बाद आरके दास का 19 साल का बेटा भी पहुंचा। उसके एक हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। उसे देखते ही पुलिस के खोजी डॉग ने उस पर छलांग लगा दी।

संदेह के आधार पर पुलिस ने आरके दास के बेटे से पूछताछ प्रारंभ की। वो पुलिस के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सका और पूरी घटना बयां कर दी। बेटे ने ही अपनी मां और बहन पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी और शव को बाथरूम में डाल दिया। इस दौरान उसके हाथ में भी चोट आई। हत्या करने के बाद वो अस्पताल गया और हाथे में ड्रेसिंग कराई और घूमता रहा।

Advertisement

इधर, सीएसपी लतिका सिंह के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है। लड़के को हिरासत में लेकर और पूछताछ की जा रही है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement