नाइजीरिया सरकार ने ट्विटर पर प्रतिबंध लगाने के बाद भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म कू पर अपना अकाउंट बनाया है। कू के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्णा ने नाइजीरिया के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा – @kooindia पर नाइजीरिया सरकार के ऑफिशियल हैंडल का हार्दिक स्वागत।

ट्विटर ने अलगाववादियों को दंडित करने की धमकी देने वाले राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का ट्वीट हटा दिया था। इसके बाद नाइजीरिया ने पांच जून को इस सोशल मीडिया कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया था। राष्ट्रपति बुहारी ने अपने ट्वीट में 1967-70 के गृहयुद्ध का हवाला देते हुए कहा था कि अलगाववादी कार्रवाई में लगे लोगों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। नाइजीरिया सरकार ने कहा है कि ट्विटर का इस्तेमाल कथित तौर पर भ्रामक खबरों को फैलाने में किया जा रहा था। विपक्ष ने ट्विटर पर प्रतिबंध की आलोचना की है।

इसे भी पढ़ें: चीन की विधायिका ने विदेशी प्रतिबंधों के खिलाफ एक नए कानून को मंजूरी दी

ट्विटर के भारतीय विकल्प कू ने अवसर का लाभ उठाया और इस अफ्रीकी देश में अपने विस्तार की योजना की घोषणा की। कूइंडिया नाइजीरिया में उपलब्ध है। श्री राधाकृष्णा ने ट्विटर पर कहा था कि वे इसमें स्थानीय भाषा के इस्तेमाल के बारे में भी सोच रहे हैं।

भारत में सोशल मीडिया कंपनी के नये नियमों पर सरकार और ट्विटर के बीच जारी गतिरोध के बीच अनेक केन्द्रीय मंत्रियों ने कू का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। कू उन सोशल मीडिया कंपनियों में से एक है जिसने नये नियमों का पालन करने की घोषणा की है। ट्विटर ने भी नये दिशा-निर्देशों के पालन का सरकार को आश्वासन दिया है और अनुपालन अधिकारी नियुक्त करने जैसे वांछित बदलावों का लागू करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing