भारत के नीरज चोपड़ा ने पुर्तगाल में लिस्बन के सिडडे डी लिस्बोआ में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। 23 वर्षीय चोपड़ा ने अपनी छठी और अंतिम कोशिश में 83 दशमलव एक आठ मीटर के थ्रो के साथ पदक अपने नाम किया। पांच पुर्तगाली प्रतिभागियों के बीच केवल नीरज ने ही 80 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंका।

पुर्तगाल के लिएंड्रो रामोस 72 दशमलव चार छह मीटर के थ्रो के साथ दूसरे और फ्रांसिस्को फर्नांडीस 57 दशमलव दो पांच मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने इससे पहले मार्च में पटियाला में इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88 दशमलव शून्य सात मीटर भाला फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। लिस्बन में हुई इस प्रतियोगिता के माध्यम से नीरज 18 महीनों के बाद किसी इवेंट में उतरे हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing