सोने और चांदी के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 188 रुपए की बढ़त के साथ 46,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 46,272 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी भी 173 रुपए चढ़कर 67,658 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले दिन यह 67,485 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दोनों के वायदा दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,791 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी मामूली लाभ के साथ 26.35 डॉलर प्रति औंस पर थी।

इसे भी पढ़ें: रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग पर इस महीने 660 और रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया

नीचे शुद्धता के आधार पर 14 से लेकर 24 कैरेट सोने का ताजा भाव जानिए :

धातु  शुद्धता  कीमत प्रति 10 ग्राम

सोना  999(24 कैरेट)  47266 रुपए
सोना  995(23 कैरेट)  47077 रुपए
सोना  916(22 कैरेट)  43296 रुपए
सोना  750(18 कैरेट)  35450 रुपए
सोना  585(14 कैरेट)  27651 रुपए
चांदी  999  68687 रुपए किलो

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing