SECL के नए सीएमडी की तलाश हुई शुरू

एसईसीएल के वर्तमान सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा का कार्यकाल 31 जनवरी, 2025 तक का है। एक फरवरी, 2025 को पद रिक्त होगा।

Advertisement

बिलासपुर, 29 मई। कोल इंडिया (CIL) की दूसरी बड़ी अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के नए सीएमडी की तलाश शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया ने BHEL के साथ मिलकर नई अनुषंगी इकाई का गठन किया

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने एसईसीएल के सीएमडी पद के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन करने की तिथि 12 जून, 2024 तक निर्धारित की गई है।

एसईसीएल के वर्तमान सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा का कार्यकाल 31 जनवरी, 2025 तक का है। एक फरवरी, 2025 को पद रिक्त होगा। पीएसईबी द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से सीएमडी का चयन किया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : एसईसीएल महिला कर्मी ने बढ़ाया मान, इति मिश्रा को IIM इंदौर में मिला प्रवेश

कोल सेक्टर के अलावा अन्य पब्लिक सेक्टर के अधिकारी भी इस पर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement