नई दिल्ली, 21 मार्च। वर्तमान में देश के 23 राज्यों में हाथियों की मौजूदगी है। हाथी इस धरती का सबसे विशालकाय जानवर है। हाथी न केवल बुद्धिमान होता है बल्कि इनकी सामाजिक संरचना इंसानों की तरह होती है।

20 मार्च, 2023 को संसद में प्रस्तुत एक जानकारी के अनुसार देश में 29 हजार 964 हाथी मौजूद हैं। 2019- 20 से 2021- 22 तक अवैध शिकार, जहर, करंट और रेल दुर्घटनाओं के कारण 82 हाथियों की जान गई है।

देखें राज्यवार हाथियों की मौजूदगी के आंकड़ें :

1. अरुणाचल प्रदेश – 1614
2. असम – 5719
3. मेघालय – 1754
4. त्रिपुरा – 102
5. नगालैंड – 446
6. पश्चिम बंगाल (उत्तरी क्षेत्र) – 488
7. मणिपुर – 9
8. मिजोरम – 7
9. ओडिशा – 1976
10. झारखंड – 679
11. छत्तीसगढ़ – 247
12. बिहार – 25
13. मध्य प्रदेश – 7
14. पश्चिम बंगाल (दक्षिण क्षेत्र) – 194
15. उत्तराखंड – 1839
16. उत्तर प्रदेश – 232
17. हरियाणा – 7
18. हिमाचल प्रदेश – 7
19. कर्नाटक – 6049
20. केरल – 5706
21. महाराष्ट्र – 6
22. आंध्र प्रदेश – 65
23. अंडमान और निकोबार द्वीप समूहों – 25
24. तमिलनाडु – 2761

  • Website Designing