मध्यप्रदेश में एक नवम्बर से ब्लैक आउट का खतरा, 70 हजार बिजली कामगार अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर जाएंगे

मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारी एक नवम्बर से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में दीपावली पर्व के दौरान राज्य में ब्लैक आउट जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के बिजली कर्मचारी एक नवम्बर से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में दीपावली पर्व के दौरान राज्य में ब्लैक आउट जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है।

दरअसल अक्टूबर के वेतन में महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि के एरियर की राशि नहीं दिए जाने के कारण बिजली कर्मचारी नाराज हो गए हैं। मध्य प्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स सहित बिजली कंपनी के विभिन्न संगठनों ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की है।

मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स ने 27 अक्टूबर को ऊर्जा मंत्री को एक नवम्बर को राज्यव्यापी कामबंद हड़ताल का नोटिस दिया था। बावजूद इसके मांगो पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल में करीब 70 हजार नियमित और संविदा कर्मचारी शामिल होंगे।

यह है मांग :

  •  मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों को 1 अक्टूबर से 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए।
  • इंक्रीमेंट की बकाया राशि का 50 फीसदी बकाया भुगतान अक्टूबर की सैलरी में दिया जाए।
  • आउट सोर्स कर्मचारियों को दीपावली पर वेतन एवं बोनस प्रदान किया जाए।
  •  बिजली कर्मियों को बिल में पूर्व की भांति 50 प्रतिशत की छूट दी जाए।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing