भारत के अमित खत्री ने केन्या की राजधानी नैरोबी में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर पैदल चाल में रजत पदक हासिल किया है।

अमित खत्री ने यह दूरी 42 मिनट 17 दशमलव चार नौ सेकेंड में पूरी की। जबकि इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक केन्या के हेरिस्टोन वानयोनी ने जीता। उन्होंने यह दूरी 42 मिनट 10 दशमलव आठ-चार सेकेंड में तय की।

इससे पहले अमित ने इस साल 10 हजार मीटर पैदल चाल में एक नया राष्ट्रीय अंडर-20 रिकार्ड कायम किया था। उन्होंने 18वें राष्ट्रीय फेडरेशन कप में 40 दशलमव नौ सात सेकेंड के समय के साथ पदक जीता था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing