Wednesday, July 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL में महिला कर्मियों के लिये ‘वात्सल्य’ शिशु सदन का किया गया...

SECL में महिला कर्मियों के लिये ‘वात्सल्य’ शिशु सदन का किया गया उद्घाटन

विभिन्न सुविधाओं का प्रावधान किया गया है जिसमें खेल-कूद के लिए स्लाइडर, सॉफ्ट टायज, देखभाल के लिए आया व परिचायिका की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

बिलासपुर, 06 सितम्बर। कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक अनूठी पहल के तहत एसईसीएल (SECL) में कार्यरत महिला कर्मियों के बच्चों की देखभाल के लिए मुख्यालय में नव निर्मित ‘वात्सल्य’ शिशु सदन (क्रेच) का शुभारंभ सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा किया गया।

वात्सल्य श्शिशु सदनश् के शुरू होने से मुख्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों को काम के दौरान बच्चों की देखभाल में सहूलियत होगी। नव-निर्मित 2 मंज़िला शिशु सदन में तीन कमरे व 1 किचन है एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है।

बच्चों की देखभाल के लिए विभिन्न सुविधाओं का प्रावधान किया गया है जिसमें खेल-कूद के लिए स्लाइडर, सॉफ्ट टायज, देखभाल के लिए आया व परिचायिका की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

इस अवसर पर निदेशक (योजना/परियोजना) एसएन कापरी, निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या, विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट