Saturday, August 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर वेदांता की नई पहल: जाम्बिया के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा...

वेदांता की नई पहल: जाम्बिया के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

जाम्बिया में फुटबॉल को मिलेगा नया बढ़ावा, युवा खिलाड़ियों के विकास पर रहेगा फोकस

Advertisement

नई दिल्ली/लुसाका | IndustrialPunch : वेदांता समूह (Vedanta Group) की जाम्बिया स्थित कंपनी कोंकोला कॉपर माइन्स (Konkola Copper Mines – KCM) ने जाम्बिया में फुटबॉल के विकास को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ जाम्बिया (FAZ) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: BALCO की बढ़ी साख! CRISIL ने किया रेटिंग अपग्रेड

कंपनी ने कहा कि फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने, युवाओं को प्रेरित करने और समाज में एकता का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। इसी सोच के तहत KCM राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों को मजबूत बनाने और जाम्बिया के युवा खिलाड़ियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी।

यह पहल वेदांता के जाम्बिया में प्रस्तावित 5 अरब अमेरिकी डॉलर (US$5 Billion) के निवेश कार्यक्रम का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि निवेश का उद्देश्य केवल खनन गतिविधियों का विस्तार करना नहीं, बल्कि खेल, शिक्षा और सामुदायिक विकास के माध्यम से स्थानीय समाज को भी सशक्त बनाना है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: देश में 5 साल में 25,349 MW नई ताप विद्युत क्षमता, 47,545 MW परियोजनाएं निर्माणाधीन

KCM के अनुसार, FAZ के साथ यह सहयोग जाम्बिया में फुटबॉल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय टीमों को मजबूती देने और खेल के माध्यम से युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट