Advertisement

WCL द्वारा 2009 के पूर्व में बंद की गई खदानों के 5 किलोमीटर के दायरे में स्थित 170 गांवों की सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है।

यह व्यापक कार्य मध्य प्रदेश सामाजिक विज्ञान अनुसंधान संस्थान (MPISSR) उज्जैन के माध्यम से संचालित हो रहा है, जिसमें डोर-टू-डोर सर्वे, फ़ोकस्ड ग्रुप डिस्कशन तथा समुदायों को संवेदनशील बनाने की पहल शामिल है।

इस सर्वे का उद्देश्य खदान बंदी के बाद क्षेत्रीय समाज की परिस्थितियों, ज़रूरतों और कौशल विकास की संभावनाओं का दस्तावेजीकरण करना है, ताकि WCL द्वारा तैयार की जा रही सामुदायिक कल्याण योजनाओं को प्रभावी दिशा मिल सके।

यह प्रयास गांवों, सरपंचों, एन.जी.ओ, स्वयं सहायता समूहों तथा जिला प्रशासन से जमीनी जानकारी एकत्रित कर स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने पर केंद्रित है।

Advertisement

यह सर्वे न केवल बंद खदानों के प्रभाव को समझने का प्रयास है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं एवं समुदायों की आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में WCL का एक महत्वपूर्ण कदम है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement