Friday, July 3, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 76 भू-आश्रितों को WCL ने सौंपे नियुक्ति पत्र

भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 76 भू-आश्रितों को WCL ने सौंपे नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम में संचालन समिति के सदस्य शिव कुमार यादव, सीजे जोसेफ, एसएच बेग तथा एसआर गबाले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

नागपुर, 2 जुलाई। कोल इंडिया (CIL) की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 76 भू-आश्रितों को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में चयनित अभ्यर्थियों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया में सीक्रेट बैलेट की तैयारी, बदलेगी ट्रेड यूनियनों की मान्यता और वेतन वार्ता व्यवस्था

समारोह के मुख्य अतिथि WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. हेमंत शरद पांडे थे। उनके साथ निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) बिक्रम घोष, निदेशक (तकनीकी – परियोजना एवं योजना) संदीप परांजपे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे भी मंचासीन रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने सभी 76 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि WCL हमेशा प्रभावित परिवारों के हितों के प्रति संवेदनशील रही है और भूमि अधिग्रहण से प्रभावित पात्र परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना कंपनी की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है।

Advertisement

समारोह के दौरान संचालन समिति की ओर से श्री शरद धांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार प्रकट किया तथा रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं को नई जिम्मेदारियों के साथ ईमानदारी और समर्पण से कार्य करने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII गठन को लेकर कोल सेक्टर में ‘मांग दिवस’, कोयला कामगारों का जबरदस्त समर्थन मिला

कार्यक्रम में संचालन समिति के सदस्य शिव कुमार यादव, सीजे जोसेफ, एसएच बेग तथा एसआर गबाले विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा WCL के बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं नव-नियुक्त अभ्यर्थियों के परिजन भी समारोह के साक्षी बने।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें