नागपुर, 30 अगस्त। वेस्टर्न कोलफफील्ड्स लिमिटेड (WCL) से अगस्त में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मियों को सम्मान समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई।
इसे भी पढ़ें : एसईसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 7 कर्मियों को दी गई विदाई
कार्यक्रम में इस माह सेवानिवृत्त हो रहे महाप्रबंधक (खनन) राजेश आहूजा, संजय भट्ट महाप्रबंधक (CMC) नीली पुरुषोत्तम महाप्रबंधक(E&T), डॉ प्रदीप भट्टाचार्जी, महाप्रबंधक (चिकित्सा), जे.डी.वि.वि.एस.श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक (E&M), डॉ देबाशीष नियोगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भास्कर गजानन लखमापुरे (चीफ केशियर), मिलिंद इंदुरकर (ऑ.सू) एवं अनीता घनस्याम सिरवैया (जू.अटेंड.) को सम्मानित किया गया।
इसे भी पढ़ें : BCCL के 46.5 करोड़ एवं CMPDIL के 7.1 करोड इक्विटी शेयर की होगी बिक्री
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में WCL के निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ हेमंत शरद पांडे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे उपस्थित रहीं। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join








