नागपुर, 22 अगस्त। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन के पांचवें दिवस एचएमएस (HMS) बढ़त 1192 पर पहुंच गई।
इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल कोल माइनिंग का 13वां दौर : छत्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों के 14 कोल ब्लॉक की होगी नीलामी
5वें दिवस तक की स्थिति में एचएमएस के खाते में 8492 सदस्य जुड़ चुके हैं। 5वें दिन के परिणाम के अनुसार एचएमएस को 1192 की बढ़त मिली है। बीएमएस को पांच दिनों में 7300 सदस्यों का समर्थन मिला है। एटक के खाते में 4834 तथा इंटक से 2272 सदस्य जुड़े हैं।
यूनियन सदस्यता सत्यापन का प्रथम चरण रविवार को खत्म होगा। इसे बाद 8 एवं 9 सितम्बर को द्वितीय चरण सदस्यता सत्यापन शुरू होगा।
इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : कोयला कामगारों के सेटलमेंट- इन- अलाउंस में हुई बढ़ोतरी
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोयला श्रमिक सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव कुमार यादव के नेतृत्व में दबदबा बना हुआ है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









