मुंबई। बॉलीवुड से आज एक बार फिर से बहुत ही चैंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया से अलविदा कह दिया। जी हां उन्होंने अपने घर पर फांसी लगाई हैं। हालाकि इस घटना के पीछे क्या रिजन रहा अभी कुछ साफ नहीं हो पाया हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर पर काम करने वाले नौकर ने इसकी जानकारी दी है। अभी इस बारे में पुलिस और उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। खबर है कि पुलिस उनके घर पहुंची है और छानबिन कर रही हैं।

सुशांत बॉलीवुड के बेहद बॉलीवुड के बेहद फेमस एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले श्किस देश में है मेरा दिलश् नाम के शो में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता से मिली थी। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जैसे- शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। हालही ही में कुछ महीनों पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक फिल्म आई थी छिछोरे जिसमें उन्होंने अपने बेटे को सुसाइड ना करने के लिए प्रेरणा दी थी। जिसके बाद स्टूडेंट और अपनी निजी लाइफ से जुड़े परेशानियों से डर आत्महत्या जैसे कदम ना उठाने का संदेश दिया था।

  • Website Designing