मुंबई. कंगना रनौत के भाई अक्षत ने रितु से शादी के बंधन में बंध गई हैं। अक्षत की उदयपुर के द लीला पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई है। शादी में लगभग छह करोड़ रुपए खर्च हुए है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत के भाई की शादी के लिए होटल लीला पैलेस को रजवाड़ी थीम से सजाया गया था। 11 नवंबर को अक्षत और रितु की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्म पूरी गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की रस्म की शुरुआत हिमाचली परंपरा से हुई। रंगोली चंदेल ने अपनी भाभी ऋतु को चांदी के पायजेब पहनाए। वह शादी से पहले सभी मेहमानों को मुंबई से लाए साफे पहनाए।

लहंगे की कीमत 18 लाख रुपए

कंगना रनौत ने भाई की शादी में खास गुजराती बंधनी लहंगा पहना था। इस लहंगे की कीमत 18 लाख रुपए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस लहंगे को डिजाइनर अनुराधा वकील ने डिजाइन किया था।

लहंगे के साथ-साथ उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की ज्वेलिरी भी कैरी की थी। इसकी कीमत 45 लाख रुपए है। सब्यसाची ने बेहद कम वक्त में ज्वेलिरी तैयार की थी। वहीं, शादी में राजस्थानी खाना परोसा गया।

 

  • Website Designing