TCS
TCS

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services- TCS) में जॉब करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। TCS ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सैलरी में बढ़ोतरी (Salary Hike) की घोषणा की है। इसी के साथ अगले वित्त वर्ष में सैलरी में इजाफे की घोषणा करने वाली पहली मेजर आईटी कंपनी बन गई है। TCS के प्रवक्ता ने कहा कि सैलरी इंक्रिमेंट 1 अप्रैल, 2021 से प्राभावी होगा।

TCS के प्रवक्ता ने कहा कि अब हम ऐसी स्थिति में हैं कि दुनियाभर में काम कर रहे TCS के कर्मचारियों की सैलरी में इंक्रिमेंट कर सकते हैं। यह कंपनी से जुड़े लोगों के लिए हमारे कमिटमेंट को दर्शाता है।

यह 6 महीने में दूसरी बार है जब कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया है। कोविड-19 के कारण पिछले साल मार्च में सैलरी इंक्रिमेंट में देरी हुई थी, जिसकी घोषणा कंपनी ने कुछ महीने पहले की थी। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि TCS अपने कर्मचारियों को 12 से 14% इंक्रिमेंट दे सकती है।

सैलरी इंक्रिमेंट के साथ-साथ TCS अपने कर्मचारियों को प्रमोशन भी देगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि रेगुलर प्रमोशन साइकल के तहत वित्त वर्ष 2021-22 में भी कर्मचारियों का प्रमोशन होगा। इससे पहले आईटी कंरनी एसेंचर () ने अपने कर्मचारियों को एक सप्ताह की बेसिक सैलरी के बराबर वन-टाइम बोनस देने की घोषणा की थी।

  • Website Designing