दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के सभी पांच सीटों नतीजे आ गए। पांच वार्ड पर हुए उपचुनावों में बीजेपी की करारी हार हुई है। आम आदमी पार्टी ने 4 सीट पर कब्जा कर लिया है। वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर दर्ज की है।

आम आदमी पार्टी ने शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में जीत दर्ज की। चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

  • त्रिलोकपुरी वार्ड से आप उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की।
  • शालीमार बाग वार्ड से आप उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की।
  • रोहिणी-C सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 2985 वोट से जीते।
  • पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर अहमद 10,642 वोट से जीते।
  • कल्याणपुरी में आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज की।
  • Website Designing