दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव के लिए परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे और वोटों की गिनती जारी है। रविवार को पांच वार्डों में उपचुनाव हुए थे। इनमें से चार वार्ड आम आदमी पार्टी (AAP) का कब्जा था। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह शुरू हुई मतगणना के बाद से ही AAP के उम्मीदवार नगरपालिका उपचुनावों के चार वार्डों में आगे चल रहे हैं। AAP के उम्मीदवार शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी- C वार्ड में आगे चल रहे थे। चौहान बांगर में कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे थे।

ये उपचुनाव ऐसे समय हुए, जब पिछले तीन महीनों से दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसान केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। साथ ही कोरोनोवायरस (Coronavirus) महामारी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में ये पहला चुनावी अभ्यास भी है।

Delhi MCD Election Result 2021 Live Updates:

– AAP पार्टी ने तीन सीटें जीत ली हैं- शालीमार बाग, रोहिणी और कल्याणपुरी और चौथी सीट पर आगे चल रही है। दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।”

– वार्ड 008-ई कल्याणपुरी से आम आदमी पार्टी के धीरेंद्र कुमार 7043 वोटों से विजेता घोषित किए गए।

– शालीमार बाग में AAP ने BJP को हराया | AAP उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने बीजेपी की सुरभि जाजू को शालीमार बाग से 2705 वोटों से हराया।

– वार्ड नंबर 41-ई, चौहान बांगर में कांग्रेस 8323 वोटों से आगे चल रही है।

– चौहान बैंगर अपडेट | कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी जुबैर अहमद 10,642 वोटों से जीते, AAP हारी।

– पूर्वी दिल्ली- त्रिलोकपुरी में AAP आगे, चौहान बांगर में कांग्रेस आगे

त्रिलोकपुरी पूर्व

AAP के विजय कुमार 4186 वोटों से आगे।
रनर अप- ओम प्रकाश, बीजेपी

कल्याणपुरी

धीरेंद्र कुमार – AAP जीते
रनर अप- सिया राम, बीजेपी

चौहान बांगर

चौधरी जुबैर- 9,854 वोटों के साथ कांग्रेस आगे।
रनर अप – इशराक खान, AAP

  • Website Designing