कोरबा (IP News).  मंगलवार को एसईसीएल दीपका परियोजना के दीक्षा महिला मंडल ने नवदृष्टि प्रशांति वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को कंबल प्रदान किया। सामाजिक सरोकार के तहत यह सेवा कार्य दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चन्द्राकर नेतृत्व में किया गया।

मंडल की सदस्यों ने बुजुर्गों का हालचाल पूछा और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से कामना की। कंबल प्रदाय करने में मंडल की कोषाध्यक्ष कविता पाठक, संयुक्त सचिव रंजना सिंह, वेलफेयर सेके्रटरी मीना चैधरी सहित कविता सिंह, रूचि भाटिया, सुमन द्विवेदी ने सहयोग प्रदान किया।

दीक्षा महिला मंडल द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इस दौरान नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख एवं केअरटेकर बीरू यादव उपस्थित थे।

  • Website Designing