दूरदर्शन ने इरफान खान के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके शो श्रीकांत को फिर से टीवी पर टेलीकास्ट करने का फैसला किया है। चैनल पर इसे रोजाना दोपहर 3.30 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। मालूम हो कि सीरियल श्रीकांत शरत चंद्र चटर्जी के उपन्यास श्रीकांत पर आधारित है। यह शो दूरदर्शन पर 1985-1986 तक प्रसारित किया गया था। इसका निर्देशन प्रवीण निस्कोल ने किया था।

श्रीकांत में इरफान खान के अलावा फारुख शेख, सुजाता मेहता, मृणाल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में थे। उस दौर में यह शो काफी पॉप्युलर हुआ था। इस सीरियल से इरफान को बड़ी पहचान मिली थी। इसमें इरफान ने निगेटिव किरदार निभाया था, जिसमें उनकी बेहतरीन एक्टिंग देखकर दर्शक स्तब्ध रह गए थे।

गौरतलब है कि इरफान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले पहले कई टीवी शोज में काम किया था। जिनमें चाणक्य, चंद्रकांता, स्पर्श, डर, भारत एक खोज, जय हनुमान जैसे शोज शामिल हैं। इरफान खान की पहली फिल्म सलाम बॉम्बे थी जिसमें उनके काम को बहुत पसंद किया था।

  • Website Designing