देश में लॉकडाउन के शुरुआत में ही टीवी पर पुराने सीरियल शुरु हो गए थे। इसी बीच रामायण और महाभारत को दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। हर रोज का रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाता है।
रामायण ने विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। राष्ट्रीय चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7  करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है।
  • Website Designing