पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और 7 नगर निगम के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया। कांग्रेस मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है। बठिंडा नगर निगम कांग्रेस के खाते में 53 साल बाद आई है।

स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने अब तक 1,815 वार्डों (नगरपालिका परिषदों) में से 1,199 और 350 नगर निगम सीटों में से 281 सीटें जीत ली हैं, जबकि शिरोमणी अकाली दल (SAD) ने 289 और 33, बीजेपी ने 38 और 20 पर, आम आदमी पार्टी (AAP) ने 57 और 9 सीटों पर जीत हासिल की है। बठिंडा, होशियारपुर, मोगा और पठानकोट जिलों में 2015 के नगर निगम चुनावों की तुलना में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया है। पार्टी की स्थिति में काफी सुधार हुआ है अब उनके पास 149 सीट हो गई हैं।

  • Website Designing