पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, AK-47 से गोलियां दागीं, सियासत हुई गर्म

मूसेवाला के अलावा दो अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

पंजाबी गायक के सिद्धू मूसेवाला की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक के सिद्धू मूसेवाला पर मनसा के जवाहर के गांव के पास में फायरिंग हुई है। फायरिंग के बाद मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें घायल अवस्था में ही मनसा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मूसेवाला के अलावा दो अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर है। फिलहाल पंजाब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला को लगातार धमकियां मिल रही थीं।

मूसेवाला पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने 224 वीआईपी की सुरक्षा वापस ली थी। इसमें मूसेवाला का भी नाम शामिल था। मूसेवाला ने इस बार विधानसभा चुनाव में भी राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने विजय सिंगला के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सोशल मीडिया पर मूसेवाला के लाखों फैन हैं। उनकी मां गांव की सरपंच रह चुकी हैं।

पुलिस उपाधीक्षक (मनसा) गोबिंदर सिंह ने बताया कि 27 वर्षीय मूसेवाला को कई गोलियां लगीं। हमले के समय वह जवाहरके गांव में अपनी जीप में थे।

एसएसपी मानसा गौरव तोरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह आपसी रंजिश का मामला है है। सिद्धू मूसे वाला आज अपनी बुलेटप्रूफ कार और गनमैन को साथ में लेकर नहीं चल रहे थे। एफआईआर दर्ज़ की जा रही है। हम गैंगस्टर और इसमें शामिल व्यक्तियों के ख़लिफ़ तत्काल कार्रवाई करेंगे। दो कारों ने सिद्धू मूसे वाला की कार को रोका, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई जिसमें सिद्धू मूसे वाला को कई गोलियां लगीं। उनके साथ मौजूद लोगों को भी गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए पटियाला रेफर कर दिया गया है।

मूसेवाला की हत्या पर अब पंजाब की सियासत गर्म हो गई है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने आम आदमी पार्टी ओर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में भाजपा नेता ने लिखा कि आग की लपटों में घिर गया पंजाब! क्या लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या वह बदलाव है जिसका आप ने वादा किया था? उन्होंने कहा कि कि परोक्ष रूप से पंजाब चलाने वाले अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा को इस हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। क्या उन्हें सुरक्षा वापस लेने से पहले खतरे के बारे में पता नहीं था?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, होनहार कांग्रेस नेता और प्रतिभाशाली कलाकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से गहरा स्तब्ध और दुखी हूं। उनके चाहने वालों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि पंजाब से कांग्रेस उम्मीदवार और प्रतिभाशाली संगीतकार सिद्धू मूसे वाला की हत्या से कांग्रेस पार्टी और पूरे देश को गहरा धक्का लगा है। उनके परिवार, प्रशंसकों और दोस्तों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing