GOLD
GOLD

सोने के घरेलू मूल्य में गिरावट का रुख

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मंदी के अनुरूप सोने के घरेलू मूल्‍य में भी गिरावट का रुख था। अप्रैल अनुबंध के लिए सोने का वायदा मूल्‍य चार सौ रुपये कम होकर 44 हजार चार सौ 75 रुपये प्रति दस ग्राम के करीब था। मार्च अनुबंध के लिए चांदी का मूल्‍य भी नौ सौ 30 रुंपये की गिरावट से 66 हजार छह सौ 15 रुपये प्रति किलो के आस-पास था।

न्‍यूयॉर्क मर्केनटाइल एक्‍सचेंज में सोना मंदी के साथ एक हजार सात सौ छह डॉलर 60 सेंट प्रति ओंस पर था। चांदी भी गिरावट दर्ज करती हुई 25 डॉलर 70 सेंट प्रति ओंस पर थी।

  • Website Designing