Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट रक्षाबंधन के मौके पर फ्लिपकार्ट मिनट्स के ऑर्डर 30 गुना बढ़े, ग्राहकों...

रक्षाबंधन के मौके पर फ्लिपकार्ट मिनट्स के ऑर्डर 30 गुना बढ़े, ग्राहकों ने जमकर की ऑनलाइन शॉपिंग

कुल मिलाकर, लोग अब आखिरी मिनट में भी खास गिफ्ट भेजने के लिए Flipkart Minutes जैसे क्विक डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म पर भरोसा कर रहे हैं।

Advertisement

इस रक्षाबंधन लोगों ने सामान खरीदने और गिफ्ट्स भेजने के लिए क्विक डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ्लिपकार्ट मिनट्स (Flipkart Minutes) को काफी पसंद किया। जिसके चलते प्लेटफॉर्म पर आर्डर्स की डिमांड 30 गुना तक बढ़ गई।

त्योहार के मौके पर जब समय कम होता है, तो लोग अब क्विक डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म्स पर ज़्यादा भरोसा करने लगे हैं। रक्षाबन्धन के दौरान फ्लिपकार्ट मिनट्स पर सबसे ज़्यादा शॉपिंग शाम 7 से 9 बजे के बीच हुई, जिसमें रात 8 बजे सबसे ज़्यादा ऑर्डर किए गए। इससे ये साबित होता है कि Flipkart Minutes जैसे प्लेटफ़ॉर्म अब भावनाओं को समय पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर, बैंगलोर और मुंबई जैसे बड़े शहरों से लेकर लखनऊ, कानपुर और पटना जैसे छोटे शहरों तक, लोगों ने समय पर गिफ्ट पहुंचाने के लिए फ्लिपकार्ट मिनट्स को चुना।

गिफ्टिंग कैटेगरी में हमेशा की तरह मिठाई, ड्राय फ्रूट्स, परफ्यूम और नॉन-फूड गिफ्ट कॉम्बो की खूब डिमांड रही। वहीं, घड़ी, हैंडबैग और वॉलेट जैसे यूज़फुल गिफ्ट्स भी लोगों को पसंद आए, जिससे ये पता चलता है कि लोग अब इमोशन और यूटिलिटी दोनों का ध्यान रखकर गिफ्ट चुन रहे हैं।

Advertisement

राखियों में धार्मिक, डिज़ाइनर और मिक्स राखियां सबसे ज़्यादा बिकीं। त्योहार से जुड़ी चीज़ों जैसे चॉकलेट और गिफ्ट बॉक्स की डिमांड भी 5 गुना तक बढ़ी। पारंपरिक मिठाइयों की डिमांड 12 गुना और ड्राय फ्रूट्स की 3 गुना बढ़ गई।

लोगों ने सबसे ज़्यादा जो चीज़ें सर्च कीं, वो थीं – चॉकलेट्स, राखी गिफ्ट पैक, गिफ्ट हैम्पर, ड्राय फ्रूट बॉक्स, स्टेशनरी गिफ्ट, महिलाओं के परफ्यूम सेट और डार्क चॉकलेट गिफ्ट पैक।

कुल मिलाकर, लोग अब आखिरी मिनट में भी खास गिफ्ट भेजने के लिए Flipkart Minutes जैसे क्विक डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म पर भरोसा कर रहे हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट