नागपुर, 21 अगस्त। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन के चौथे दिवस एचएमएस (HMS) ने निर्णायक बढ़त बना ली है।
इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : कोयला कामगारों के सेटलमेंट- इन- अलाउंस में हुई बढ़ोतरी
चौथे दिवस तक की स्थिति में एचएमएस के खाते में 7599 सदस्य जुड़ चुके हैं। चौथे दिन के परिणाम के अनुसार एचएमएस को 1072 की बढ़त मिली है। बीएमएस को चार दिनों में 6527 सदस्यों का समर्थन मिला है। एटक के खाते में 4405 तथा इंटक से 2069 सदस्य जुड़े हैं।
यूनियन सदस्यता सत्यापन का प्रथम चरण रविवार को खत्म होगा। इसे बाद 8 एवं 9 सितम्बर को द्वितीय चरण सदस्यता सत्यापन शुरू होगा।
इसे भी पढ़ें : कोयला मंत्री बोले – कर्मचारी की मृत्यु होने पर महिला आश्रितों को वैवाहिक स्थिति की परवाह किए बिना होगा नियोजन
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोयला श्रमिक सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव कुमार यादव के नेतृत्व में दबदबा बना हुआ है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









