साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) एवं खान सुरक्षा महानिदेशालय (DGMS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 54वीं अंतर क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2025 ( Inter Regional Mine Rescue Competition) का भव्य समापन जमुना-कोतमा क्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम, गोविंदा में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे रामावतार मीना, उप महानिदेशक (पश्चिमाचल, नागपुर), जबकि अध्यक्षता एसईसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज कुमार, उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र, गाजियाबाद) उपस्थित रहे। मुख्य निर्णायक की भूमिका विपुल बिहारी सटियार, निदेशक (खान बचाव, रायगढ़ रीजन) ने निभाई।
प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 9 भूमिगत खदानों की, एक संयुक्त सतही क्षेत्रीय टीम (कुसमुंडा, गेवरा, दीपका) और एक महिला टीम शामिल थी। सोहागपुर क्षेत्र ने प्रतियोगिता में बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कोरबा क्षेत्र दूसरे स्थान पर रहा।
सीएमडी हरीश दुहन ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा खान बचाव प्रतियोगिता हमारे कर्मियों के साहस, प्रतिबद्धता और प्रशिक्षण की परीक्षा का अवसर है। जिस प्रकार हम अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपने मन, आचरण और चरित्र को भी स्वच्छ रखना चाहिए। सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए।”
समापन सत्र में विजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। मुख्य अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी ने कहा “यह प्रतियोगिता हमारे रेस्क्यू कर्मियों की प्रतिबद्धता और साहस की मिसाल है। कठिन परिस्थितियों में भी इनका धैर्य और तत्परता हम सभी के लिए प्रेरणा है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









