सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने एनसीसी लिमिटेड (NCC LTD) को लगभग 6,828.94 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर दिया है।
इसके तहत एनसीसी को चंद्रगुप्त क्षेत्र के आम्रपाली ओपनकास्ट प्रोजक्ट से कोयला और ओवरबर्डन निकालने, परिवहन करने और स्टॉक करने का कार्य करना है।
इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी …
प्रोजेक्ट के लिए एनसीसी Heavy Earth Moving Machinery (HEMM) का इस्तेमाल करेगी। इस दौरान कुल 413.59 मिलियन क्यूबिक मीटर ओवरबर्डन (ओबी) हटाने, 233.325 मिलियन टन कोयला निकालने और इसे शिवपुर साइडिंग और सर्फेस स्टॉक यार्ड तक अलग- अलग दूरी और लीड स्लैब के अनुसार ले जाने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा, शिवपुर साइडिंग पर कुल 139.995 मिलियन टन कोयले की वैगन लोडिंग भी करनी होगी।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









