Advertisement

बुधवार को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने वित्त वर्ष 2025- 26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। जुलाई- सितंबर तिमाही में इस सीआईएल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 32 फीसदी घटकर 4,262.64 करोड़ रुपये रह गया।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी …

कंपनी ने बताया कि यह गिरावट बिक्री में कमी और खर्चों में वृद्धि के कारण हुई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 6,274.80 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि उसकी बिक्री 27,271.30 करोड़ रुपये से घटकर 26,909.23 करोड़ रुपये रह गई। इस दौरान कंपनी का व्यय 7 फीसदी बढ़कर 26,421.86 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 24,670.70 करोड़ रुपये था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : CCL ने NCC को दिया 6,828.94 करोड़ रुपए का आर्डर

10.25 रुपय के डिविडेंड का तोहफा

मुनाफे में गिरावट के बावजूद कोल इंडिया लिमिटेड ने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा दिया। कंपनी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये की फैस वैल्यू पर प्रति शेयर 10.25 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया। डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर, 2025 तय की गई है, जबकि पेमेंट की तारीख 28 नवंबर, 2025 रखी गई है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement