Advertisement

नागपुर। कोल इंडिया (CIL) में भ्रष्टाचार के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL), नागपुर क्षेत्र, के एक क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक तथा उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें : वाणिज्यिक कोयला ब्लॉकों की नीलामी के 14वें दौर में 24 कोयला ब्लॉकों के लिए 49 बोलियां प्राप्त हुईं

सीबीआई के अनुसार क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक के पास ₹45,23,368 की संपत्ति पाई गई है जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों की तुलना में असंगत है। मामला दर्ज किए जाने के बाद 20 दिसम्बर को आरोपियों से जुड़े परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया गया था। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकद राशि, अचल एवं चल संपत्तियों की बरामदगी हुई।

इसे भी पढ़ें : BCCL के कोल वाशरी परिसर सोलर पावर प्लांट हुआ शुरू, कोयला मंत्री ने किया उद्घाटन

Advertisement

सीबीआई टीम को तलाशी के दौरान ₹17,00,000 नकद, 900 ग्राम सोना तथा घोषित अचल संपत्तियों के अलावा मोहाली में एक निर्मित मकान, धनबाद में 03 कृषि भूमि और एक लग्जरी वाहन भी पाए गए। सीबीआई ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement