कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. विनय रंजन ने WCL द्वारा विकसित SWASTH, DMS एवं विधिशक्ति पोर्टल्स की समीक्षा की। इन पोर्टल्स को पूरे CIL स्तर पर लागू करने की दिशा में परखा जा रहा है।
समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण समय की आवश्यकता है और बदलते दौर में संस्थाओं को डिजिटल रूप से सशक्त होना ही होगा। उन्होंने पोर्टलों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
बैठक के अंत में डॉ. रंजन ने इन पोर्टलों के सफल इन-हाउस विकास में योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इस दौरान निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक (तकनीकी) श्री आनंदजी प्रसाद तथा निदेशक (तकनीकी / परियोजना एवं योजना) श्री संदीप परांजपे, मुख्यालय के महाप्रबंधक गण अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात उन्होंने WCL के अत्याधुनिक मल्टीमीडिया स्टूडियो का भ्रमण किया और आत्मनिर्भरता की दिशा में इस विशिष्ठ पहल की प्रशंसा की।
साथ ही उन्होंने राजभाषा, पुस्तकालय एवं आर.टी.आई विभागों का दौरा किया तथा कैंटीन में कर्मचारियों से आत्मीय संवाद भी किया। इस दौरान निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









