स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने असिस्टेंट कोच के 323 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न खेलों के लिए निकाली गई है, जिससे खेल क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को बड़ा अवसर मिला है।
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास एसएआई एनएस-एनआईएस पटियाला या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कोचिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में CBT, CAT, शॉर्टलिस्टिंग और मेरिट लिस्ट शामिल होगी।
• कुल पद: 323 (असिस्टेंट कोच)
• आवेदन तिथि: 23 मार्च से 21 अप्रैल 2026
• योग्यता: कोचिंग डिप्लोमा (SAI NIS या समकक्ष)
• आयु सीमा: अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
• आवेदन शुल्क: ₹2500 (SC/ST/महिला/Ex-Servicemen: ₹2000)
• चयन प्रक्रिया: CBT, CAT, शॉर्टलिस्टिंग, मेरिट लिस्ट
• सैलरी: ₹35,400 से ₹1,12,400 प्रति माह
आवेदन एवं अन्य जानकारी के लिए लिंक https://test.cbexams.com/EDPSU/SAI/AssistantCoaches/Regstep.aspx पर क्लिक करें।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









