रायपुर एयरपोर्ट पर चेयरमैन बी. साईराम का स्वागत करते हुए एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन
Advertisement

कोरबा, 3 अप्रेल। शुक्रवार को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन बी. साईराम 3 दिवसीय दौरे पर एसईसीएल पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर एसईसीएल (SECL) के सीएमडी हरीश दुहन द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चेयरमैन रायपुर से कोरबा के लिए रवाना हुए हैं।

अपने इस दौरे के दौरान श्री साईराम द्वारा एसईसीएल की मेगा परियोजनाओं गेवरा, दीपका, कुसमुंडा का अवलोकन किया जाएगा एवं विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे परिचालन कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही उत्पादन, सुरक्षा एवं विकास से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन भी किया जाएगा। चेयरमैन रायगढ़ क्षेत्र की खदानों का भी दौरा करेंगे।

चेयरमैन बी. साईराम के बारे में

बी. साईराम ने 15 दिसंबर 2025 को कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। इससे पहले वे नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सीएमडी रह चुके हैं।

Advertisement

साढ़े तीन दशकों के अनुभव वाले श्री साईराम ने एनआईटी रायपुर से खनन इंजीनियरिंग में स्नातक तथा एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस से ऊर्जा प्रबंधन में एमबीए किया है। उन्हें खनन संचालन, योजना, लॉजिस्टिक्स और नियामकीय मामलों में व्यापक अनुभव है तथा ‘जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन’ पर अंतरराष्ट्रीय अध्ययन भी किया है।

एनसीएल के सीएमडी के रूप में उन्होंने जयंत ओपनकास्ट परियोजना की क्षमता 30 से 38 मिलियन टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाने और बड़े पैमाने पर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘ब्लॉक बी’ परियोजना में भी उन्होंने पर्यावरणीय बाधाओं को दूर करते हुए उत्पादन क्षमता 5.5 से 10 मिलियन टन प्रतिवर्ष तक बढ़ाई।

सेंट्रल कोलफील्ड्स में निदेशक (तकनीकी) रहते हुए उन्होंने कोयला लॉजिस्टिक्स, फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी और रेल अवसंरचना विकास को गति दी।

सीआईएल में नेतृत्व संभालते हुए उन्होंने उत्पादन और गुणवत्ता सुधार के साथ-साथ सौर ऊर्जा, कोयला गैसीकरण और सतत खनन पर विशेष जोर दिया है। उनका अनुभव और निर्णायक नेतृत्व सीआईएल को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement