देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी Tata Consultancy Services Limited (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 25,000 नए स्नातकों की भर्ती की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि आगे की नियुक्तियां बाजार की मांग पर निर्भर रहेंगी।
इससे पहले वित्त वर्ष 2025-26 में TCS ने करीब 44,000 फ्रेशर्स को नौकरी दी थी। पिछले तीन वर्षों से कंपनी हर साल 40,000 से अधिक नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। TCS ने 40 अरब डॉलर के अनुबंध हासिल किए हैं, जिससे प्रोजेक्ट पाइपलाइन स्थिर है।
सीईओ के. कृतिवासन के अनुसार नए कर्मचारियों को जॉइनिंग से पहले करीब नौ महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि अनुभवी कर्मचारी तुरंत काम शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा हाल की छंटनी का AI से संबंध नहीं, परियोजना बदलाव से वरिष्ठ जरूरत कम हुई।
उन्होंने स्पष्ट किया हाल की छंटनी का AI से संबंध नहीं, परियोजना बदलाव से वरिष्ठ जरूरत कम हुई। कंपनी वैश्विक बाजारों में डिजिटल बदलाव और लागत अनुकूलन मांग पर ध्यान देकर मुनाफा बढ़ाने पर काम कर रही है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









