अमरेंदु प्रकाश ने Hindustan Zinc Limited (HZL) में नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने अरुण मिश्रा का स्थान लिया है, जिन्हें हाल ही में Vedanta Limited का ग्रुप CEO नियुक्त किया गया है।
अमरेंदु प्रकाश ने 31 मई 2023 को Steel Authority of India Limited (SAIL) के चेयरमैन का पद संभाला था। इस वर्ष उन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति (Superannuation) से पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हुआ।
SAIL से इस्तीफा देने के लगभग दो महीने बाद अब उन्होंने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के CEO के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उनके किसी बड़े कॉर्पोरेट समूह में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं।
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) का मुख्यालय Udaipur, राजस्थान में स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक, लेड और सिल्वर उत्पादक कंपनी है। कंपनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक तथा सिल्वर उत्पादन में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी मानी जाती है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









