Advertisement

कोलकाता। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपनी सहायक कंपनियों एमसीएल (Mahanadi Coalfields Limited) और एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited) के प्रस्तावित आईपीओ (Initial Public Offering) की तैयारियों को गति देते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सहयोग से कोलकाता में एक विशेष IPO Readiness Programme आयोजित किया।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII  के गठन में देरी, बीएमएस ने दी सीआईएल चेयरमैन को आंदोलन की सूचना

इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमसीएल और एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों एवं नेतृत्व टीम को पूंजी बाजार की अपेक्षाओं, नियामकीय आवश्यकताओं तथा कॉर्पोरेट गवर्नेंस की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का संचालन एनएसई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री कृष्णन अय्यर ने किया।

कार्यक्रम में कोल इंडिया के अध्यक्ष श्री बी. साईराम, निदेशक (वित्त) श्री मुकेश अग्रवाल, निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) श्री आशीष कुमार, एमसीएल के सीएमडी श्री उदय ए. काओले, एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन सहित एमसीएल और एसईसीएल के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

इस दौरान पूंजी बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों के लिए आवश्यक मानकों, निवेशकों की अपेक्षाओं, पारदर्शिता, जवाबदेही और मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने आईपीओ प्रक्रिया से जुड़े व्यावहारिक अनुभवों और चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया।

कोल इंडिया ने कहा कि यह पहल संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करने, बेहतर कॉर्पोरेट गवर्नेंस को बढ़ावा देने तथा ज्ञान साझा करने और रणनीतिक सहभागिता के माध्यम से एमसीएल एवं एसईसीएल की आईपीओ तैयारियों को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसे भी पढ़ें: CIL : क्या जबलपुर हाईकोर्ट का फैसला JBCCI- XII के गठन में बाधा बनेगा?, जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि कोल इंडिया अपनी प्रमुख सहायक कंपनियों एमसीएल और एसईसीएल के संभावित आईपीओ को लेकर तैयारी कर रही है, जिसके तहत दोनों कंपनियों को पूंजी बाजार के मानकों के अनुरूप और अधिक सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Advertisement