कोरबा, 1 जुलाई। 12वीं जेबीसीसीआई (JBCCI) के गठन में हो रही देरी के विरोध में बुधवार सुबह एसईसीएल (SECL) के गेवरा-दीपका क्षेत्र और सीईडब्ल्यूएस गेवरा में चारों केंद्रीय श्रम संगठनों ने संयुक्त रूप से गेट मीटिंग एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया।
इसे भी पढ़ें: Coal Crime Files – Episode 3 : अवैध खनन, मौत की सुरंगें, बंद खदानों में कौन करता है खनन?
आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लेकर जल्द जेबीसीसीआई गठन और वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।

सुबह 7:30 बजे श्रमिक चौक, गेवरा-दीपका तथा सीईडब्ल्यूएस गेवरा के मुख्य द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में एचएमएस (HMS), एटक (AITUC), इंटक (INTUC) और सीटू (CITU) के पदाधिकारियों एवं श्रमिकों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक नेताओं ने कहा कि 1 जुलाई 2026 से नया वेतन समझौता देय हो चुका है, लेकिन अब तक 12वीं जेबीसीसीआई का गठन नहीं किया जाना लाखों कोयला श्रमिकों के हितों की अनदेखी है।
इसे भी पढ़ें: एसईसीएल मुख्यालय के 9 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
वक्ताओं ने कहा कि कोयला उद्योग के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों एवं अन्य सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए 12वीं जेबीसीसीआई का शीघ्र गठन आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रमिकों की एकजुट आवाज कोल इंडिया प्रबंधन और भारत सरकार तक पहुंचेगी तथा इस दिशा में जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन किया। संयुक्त केंद्रीय श्रम संगठनों ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र 12वीं जेबीसीसीआई का गठन नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रमुख मांगें
- 12वीं जेबीसीसीआई का तत्काल गठन।
- 1 जुलाई 2026 से प्रभावी नए वेतन समझौते की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।
- कोयला श्रमिकों के लंबित वेतन एवं सेवा संबंधी मुद्दों का समयबद्ध समाधान किया जाए।
इसे भी पढ़ें: कोयला खदान खोलने की मंजूरी प्रक्रिया में बड़े बदलाव का प्रस्ताव, हितधारकों से मांगे सुझाव
यह धरना-प्रदर्शन एचएमएस, एटक, इंटक एवं सीटू के संयुक्त तत्वावधान में एसईसीएल के गेवरा-दीपका और सीईडब्ल्यूएस गेवरा क्षेत्र में आयोजित किया गया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce









