Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर Adani Power का पावर गेम! रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ 1,600 MW की...

Adani Power का पावर गेम! रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ 1,600 MW की बड़ी डील

Adani Power ने अपने विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए कई महत्वपूर्ण अधिग्रहण किए

Advertisement

नई दिल्ली | IndustrialPunch : देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की ताप विद्युत (Thermal Power) उत्पादक कंपनी Adani Power Limited (APL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अब तक का सबसे बेहतरीन परिचालन (Operating) और वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने यह उपलब्धि ऐसे समय हासिल की है, जब देश में बिजली की मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: Adani Green Energy की तगड़ी छलांग! Q1 में 124% बढ़ा मुनाफा, राजस्व 9,711 करोड़ पहुंचा

तीन बड़ी परिसंपत्तियों में किया निवेश

तिमाही के दौरान Adani Power ने अपने विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए कई महत्वपूर्ण अधिग्रहण किए।

Advertisement
  • 180 मेगावाट क्षमता वाले चुरक थर्मल पावर प्लांट का अधिग्रहण किया।
  • Jaiprakash Power Ventures Limited (JP Power) में 24% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की।
  • Prayagraj Power Generation Company Limited (PPGCL) में 11.49% हिस्सेदारी भी प्राप्त की।

ये अधिग्रहण Jaiprakash Associates Limited के कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) के तहत स्वीकृत समाधान योजना के अनुरूप किए गए हैं।

महाराष्ट्र के लिए 25 साल का बड़ा बिजली समझौता

Adani Power ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के साथ 25 वर्षों के लिए बिजली आपूर्ति समझौते (Power Supply Agreement – PSA) पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के तहत कंपनी 2×800 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से 1,600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगी। यह परियोजना Design, Build, Finance, Own & Operate (DBFOO) मॉडल पर विकसित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: CMPDI का शानदार Q1 प्रदर्शन, मुनाफा 54% बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने पर फोकस

कंपनी का कहना है कि नए अधिग्रहण और दीर्घकालिक बिजली आपूर्ति समझौते देश में बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के साथ-साथ उसकी उत्पादन क्षमता और बाजार हिस्सेदारी को भी मजबूत करेंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट