Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल NCL निगाही की ताकत बढ़ी! 890 HP का Komatsu Dozer बेड़े में...

NCL निगाही की ताकत बढ़ी! 890 HP का Komatsu Dozer बेड़े में शामिल

प्रबंधन का मानना है कि अत्याधुनिक मशीनों के उपयोग से खदान में ओवरबर्डन हटाने की प्रक्रिया तेज होगी, डाउनटाइम कम होगा

Advertisement

सिंगरौली | IndustrialPunch : नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) की निगाही परियोजना ने अपनी खनन क्षमता को और मजबूत करते हुए मशीनी बेड़े में 890 हॉर्सपावर क्षमता का अत्याधुनिक Komatsu Dozer (SL No. 31014) शामिल किया है। सोमवार को नए डोजर के औपचारिक शुभारंभ के साथ परियोजना की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

इसे भी पढ़ें: JBCCI- XII पर संयुक्त मोर्चा का बिगुल! 10 अगस्त को Coal India के सभी GM कार्यालयों का घेराव, 12 सितंबर को शक्ति प्रदर्शन

कंपनी के अनुसार, नए डोजर के शामिल होने से ओवरबर्डन (Overburden) हटाने, भूमि समतलीकरण और अन्य खनन गतिविधियों में गति आएगी। साथ ही मशीनों की उपलब्धता बढ़ने से परिचालन दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में मिलेगी मदद

Advertisement

निगाही परियोजना में इससे पहले तीन उच्च क्षमता वाले Komatsu Dozer सफलतापूर्वक कमीशन किए जा चुके हैं। अब चौथे डोजर के शामिल होने से परियोजना की भारी मशीनरी और अधिक मजबूत हो गई है।

प्रबंधन का मानना है कि अत्याधुनिक मशीनों के उपयोग से खदान में ओवरबर्डन हटाने की प्रक्रिया तेज होगी, डाउनटाइम कम होगा और निर्धारित उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: CMPDI का शानदार Q1 प्रदर्शन, मुनाफा 54% बढ़ा, अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक (निगाही) राजेन्द्र वर्मा, परियोजना अधिकारी शितांशु वर्मा, विभिन्न विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

NCL लगातार आधुनिक तकनीक और उच्च क्षमता वाली मशीनों को अपने बेड़े में शामिल कर सुरक्षित, कुशल और सतत खनन को बढ़ावा दे रही है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट