Monday, September 14, 2026
Home Industrial (हिंदी) एल्यूमिनियम BALCO में महिलाओं ने संभाली 24×7 सुरक्षा की कमान, ‘She-SOC’ बना महिला...

BALCO में महिलाओं ने संभाली 24×7 सुरक्षा की कमान, ‘She-SOC’ बना महिला नेतृत्व का नया मॉडल

अब पूरी तरह महिला टीम चला रही है सेंट्रल सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर, आधुनिक तकनीक से औद्योगिक सुरक्षा को मिल रही नई मजबूती

Advertisement

बालकोनगर | IndustrialPunch : बालको ने औद्योगिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई मिसाल कायम करते हुए अपने सेंट्रल सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (CSOC) की कमान पूरी तरह महिला कर्मचारियों को सौंप दी है। अब यह सुरक्षा नियंत्रण केंद्र ‘She-SOC’ (Security Harmony and Excellence) के रूप में संचालित हो रहा है, जहां 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन सुरक्षा संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है।

यह पहल केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि इस सोच का प्रतीक है कि आधुनिक औद्योगिक सुरक्षा में तकनीकी दक्षता, सतर्कता, विश्लेषण क्षमता और त्वरित निर्णय लेने की योग्यता शारीरिक शक्ति से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

सैकड़ों CCTV कैमरों से लेकर इमरजेंसी रिस्पॉन्स तक महिलाओं की जिम्मेदारी

बालको का CSOC कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य नियंत्रण केंद्र है। यहां से संयंत्र परिसर में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, सुरक्षा अलर्ट का विश्लेषण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित समन्वय, सुरक्षा टीमों को दिशा-निर्देश देना तथा महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्णयों में सहयोग जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाई जाती हैं। अब इन सभी कार्यों का संचालन पूरी तरह महिला टीम कर रही है।

Advertisement

‘She-SOC’ बदल रहा है सुरक्षा की पारंपरिक सोच

बालको का मानना है कि आज की औद्योगिक सुरक्षा केवल शारीरिक बल पर आधारित नहीं है। डिजिटल निगरानी, डेटा विश्लेषण, संचार कौशल, अनुशासन और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता जैसे गुण सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाते हैं। महिला कर्मचारियों की भागीदारी इन सभी पहलुओं को मजबूत कर रही है।

महिलाओं ने साझा किए अपने अनुभव

She-SOC की प्रभारी वर्षा द्विवेदी ने कहा कि बालको ने उन्हें सुरक्षा संचालन का नेतृत्व करने का अवसर और विश्वास दिया है। आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों, नई तकनीकों और नियमित प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास लगातार बढ़ा है। उनके अनुसार, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने से निर्णय लेने की क्षमता मजबूत हुई है और संगठन की महिला सशक्तिकरण की सोच ने उन्हें नेतृत्व की नई पहचान दी है।

रेखा श्रीवास्तव ने कहा कि अब समय आ गया है कि सुरक्षा क्षेत्र में महिलाओं को लेकर बनी पारंपरिक धारणाएं बदली जाएं। उनके अनुसार सुरक्षा केवल शारीरिक शक्ति का विषय नहीं, बल्कि सतर्कता, अनुशासन, ईमानदारी, प्रभावी संवाद और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता पर आधारित है।

वहीं पूजा टंडन ने कहा कि इस क्षेत्र में हर दिन नई चुनौतियां सीखने का अवसर देती हैं। आधुनिक तकनीक के साथ कार्य करने का अनुभव उनके पेशेवर विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि किसी आपात स्थिति में समय पर लिया गया सही निर्णय ही उनके कार्य की वास्तविक सफलता है।

महिला नेतृत्व का नया उदाहरण बना BALCO

बालको का She-SOC इस बात का मजबूत उदाहरण है कि विविधता, समान अवसर और योग्यता आधारित कार्य संस्कृति किसी भी संगठन को अधिक सक्षम बनाती है। कंपनी का यह मॉडल न केवल महिला कर्मचारियों की नेतृत्व क्षमता को नई पहचान देता है, बल्कि औद्योगिक सुरक्षा में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट