Tuesday, September 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल Coal India बोर्ड में बड़ा बदलाव! सोना कुमारी बनीं नई स्वतंत्र निदेशक

Coal India बोर्ड में बड़ा बदलाव! सोना कुमारी बनीं नई स्वतंत्र निदेशक

कोयला मंत्रालय के आदेश पर तीन वर्ष के लिए नियुक्ति, कॉरपोरेट गवर्नेंस को मिलेगी मजबूती

Advertisement

कोलकाता | IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के निदेशक मंडल में एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। कंपनी ने श्रीमती सोना कुमारी को गैर-सरकारी स्वतंत्र निदेशक (Non-Official Independent Director) के रूप में बोर्ड में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 18 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और यह तीन वर्ष की अवधि या केंद्र सरकार के अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) लागू रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Coal India की हरित ऊर्जा में बड़ी छलांग! खावड़ा में 200 MW सोलर प्रोजेक्ट हुआ शुरू

यह नियुक्ति कोयला मंत्रालय के 15 जुलाई 2026 के आदेश के आधार पर की गई है। Coal India ने इसकी जानकारी सेबी (SEBI) के लिस्टिंग नियमों के तहत स्टॉक एक्सचेंजों को भी दे दी है।

शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र का अनुभव

Advertisement

सोना कुमारी ने कुवैत विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र (Sociology) में डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने एक विद्यालय में अंग्रेज़ी शिक्षिका के रूप में कार्य किया है और शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं।

इसे भी पढ़ें: AAROH 2026 में SECL का जलवा: केनापारा इको पार्क बना सबसे बड़ा आकर्षण, कोयला मंत्री ने सराहा माइन क्लोज़र मॉडल

कॉरपोरेट गवर्नेंस को मिलेगा बल

स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति से Coal India के बोर्ड में स्वतंत्र निगरानी, पारदर्शिता और कॉरपोरेट गवर्नेंस को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी होने के नाते Coal India के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका रणनीतिक निर्णयों और सुशासन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जाती है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट